logo

j की खबरें

झारखंड में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, अब निकाल ले कंबल और रजाई

राजधानी रांची सहिता पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी धूप खिली रही। बारिश की संभावना थी, लेकिन मौसम साफ रहा। वहीं, आज के मौसम की बात करें तो, आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दोपहर में अच्छी धूप व शाम में गुलाबी ठंड का एहसास होगा।

द फॉलोअप के खबर पर लगी मुहर, एनडीए में 68, 10, 2, 1 के फॉर्मूले पर बनी सहमति

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

गुड न्यूज : 62000 पारा शिक्षकों को EPF का मिलेगा लाभ, कैबिनेट की बैठक में बनी सहमति 

झारखंड के 62000 पारा शिक्षकों को EPF का लाभ देने पर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गयी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर अब 2500 रुपये कर दी गयी है। आज की कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। महिलाओं को

यह परिवर्तन यात्रा सिर्फ राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि झारखंडियों के सपने को पूरा करने वाली यात्रा हैः प्रधानमंत्री मोदी

आज हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आदिवासी जननायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ।

25 लाख की इनामी नक्सली जया मांझी की रिम्स में मौत, एक करोड़ के इनामी नक्सली की थी पत्नी

एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी जया मांझी की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी। वह गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित थी।

JSSC परीक्षार्थीयों के लिए रेलवे की सौगात, चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

रांची रेल मंडल से रविवार को होने वाली झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, हेमंत सरकार लेगी कई अहम फैसले

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज (20 सितंबर) झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर राज्य सरकार मुहर लगा सकती है।

मंईयां सम्मान योजना की सफलता पर कांग्रेस करेगी कार्यक्रम, 15 विधानसभा क्षेत्र से आयेंगी महिलाएं 

राजधानी रांची के आईटीआई बस स्टैन्ड के जनता मैदान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद झारखंड कांग्रेस विधसभा चुनाव में शंखनाद करेगी।

देश का पहला राज्य होगा झारखंड जो वकीलों को भी देगा पेंशन

झारखंड सरकार ने वकीलों के लिए बड़ा फैसला किया है। दरअसल अब झारखंड के वकीलों को पेंशन दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ दिया जाएगा।

हाईकोर्ट में सशरीर हाजिर हुए JSSC अध्यक्ष, कहा- कल शाम ही मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया

हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को जेएसएससी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार हाई कोर्ट की एकल पीठ में शुक्रवार को सशरीर उपस्थित हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जेएसएससी ने हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कर लिया है।

चंद्र प्रकाश चौधरी ने रवाना किया जन जागरण रथ, कहा- सरकार ने झारखंड के 5 वर्ष बर्बाद किये 

आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जन जागरण रथ को हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों ने दिया धरना, यह है मांग

छात्रों ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया है। स्टूडेंड जेपीएससी के गेट के पास धरना पर बैठ गये हैं। छात्र मांग कर रहे हैं कि जेपीएससी 11वीं से लेकर 13वीं तक की मेंस की रिजल्ट जारी की जाए।

Load More